
सब्जियों के दाम आसमान छू रहे, पालक और लाल भाजी 80 रुपए किलो, बिगड़ रहा बजट
बलौदाबाजार. सब्जी बाजार में मांग की तुलना में लोकल भाजियों की शुरुआती आवक की कमी तथा ग्रामीण इलाकों में श्रमिकों के धान कटाई में व्यस्त रहने की वजह से लोकल भाजियों सहित अन्य सब्जी का दाम आसमान पर पहुंच गया है।
जिसका असर लोगों के बजट पर नजर आ रहा है। नगर में बुधवार को मेथी भाजी का दाम जहां 40 रुपए पाव के दाम पर बिकी। वहीं देशी पालक, लाल भाजी 20 रुपए पाव यानी अस्सी रुपए प्रति किग्रा रही। सब्जियों के साथ ही साथ ही साथ फलों के दामों में भी आई तेजी ने ग्राहकों की नींद उड़ा दी है। सब्जियों के दाम बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है तथा सब्जियों की तेज होती कीमतों की वजह से मध्यमवर्गीय तथा निम्नवर्गीय परिवारों की थाली से सब्जियों की मात्रा घटती जा रही। आलू, प्याज के साथ ही साथ लोकल भाजियों तथा हरी सब्जियों के दामों में भी डेढ़ से दो गुनी तेजी देखने में आ रही है।
जानकारी के अनुसार लोकल भाजियों की आवक नगर में अभी कम है जिसकी वजह से दाम तेज हैं। बुधवार को नगर के बाजार में मेथी भाजी का दाम 40 रुपए पाव यानी 160 किग्रा रही। यह स्थिति अभी कुछ दिन और रहने की संभावना है। लगभग 15 दिनों बाद लोकल सब्जियों की आवक तेज होने के बाद ही सब्जियों के दाम कम होने का अनुमान है।
अंचल में इस वर्ष कमजोर बारिश का असर अब सब्जियों पर नजर आ रहा है। कमजोर बारिश की वजह से आसपास के ग्रामीण इलाकों में होने वाला लोकल उत्पादन घटा है। वहीं दूर-दराज से आने वाली सब्जियों की आवक भी धीमी है, जिसकी वजह से लोकल सब्जियों के भाव लगातार तेज होते जा रहे हैं।
सब्जियों के दाम की वजह से मध्यमवर्ग सहित उच्चवर्ग का बजट भी अब तेजी से प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम की कुछ सब्जियों के दाम सुनकर तो लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सब्जी के थोक व्यापारी तिलक कन्नौजे ने बताया कि बलौदा बाजार सब्जी बाजार आने वाली 90 फीसदी सब्जियों की आवक रायपुर तथा भाटापारा मंडी से होती है। थोक व्यापारी जब अधिक कीमतों में रायपुर तथा भाटापारा मंडी से सब्जियों को खरीद कर लाते हैं तो बलौदा बाजार पहुंचते-पहुंचते सड़ी सब्जियों, परिवहन भाड़ा आदि को जोडक़र सब्जियों का दाम डेढ़ से दो गुना अधिक हो जाता है। वहीं आवक की कमी होने की वजह से सब्जियों का दाम लगातार तेज हो रहा है। जिससे ग्राहक ही नहीं, बल्कि व्यापारी भी परेशान हैं।
Published on:
07 Nov 2019 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
