
आवास पाने के लिए भटक रही विधवा, पत्र लिखकर PM से की मांग
कोपरा. छत्तीसगढ़ में आवास (PM Aawas Yojna) नहीं मिलने से परेशान फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चैतरा की विधवा बिसंतीन बाई साहू ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से फरियाद करते हुए आवास दिलाने के लिए पत्र लिखा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डाक पत्र के माध्यम से खत लिखकर कहा है कि मैं विगत 50 वर्षों से ग्राम पंचायत चैतरा में निवास करती आ रही हूं और टूटी-फूटी कच्ची मकान में रहती हूं। बारिश के दिनों में मकान में पानी टपकता है। जर्जर मकान कभी भी ढह सकती है। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व लोक सुराज मुख्यमंत्री में भी आवेदन देने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम नहीं आ रहा है। गरीब बेसहारा को इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित रखा जा रहा है।
बिसंतीन बाई साहू को अब तक उज्ज्वला योजना का लाभ भी नहीं मिला हैं। वह अब भी चूल्हे में खाना बनाती है। इस संबंध में सरपंच भीखम राम साहू ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लिए खाद्य विभाग की जिम्मेदारी है ।
Published on:
23 Aug 2019 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
