10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं से मारपीट कर दूकान में लगाई आग… बदमाशों ने युवक के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

Crime News : ग्राम कसडोल में दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े व आगजनी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं से मारपीट कर दूकान में लगाई आग... बदमाशों ने युवक के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

महिलाओं से मारपीट कर दूकान में लगाई आग... बदमाशों ने युवक के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

बलौदा। Crime News : ग्राम कसडोल में दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े व आगजनी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थीया सखी मेहेर पति स्व. धनपति मेहेर ग्राम कसडोल थाना बलौदा में 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गणेश प्रतिमा विसर्जन रैली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें : CM बघेल ने आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ, JEE- NEET की छात्रों फ्री में होगी पढ़ाई

एक पक्ष एकजुट होकर करण मेहर को दौड़ाते हुए उसके घर तक ले गए। उक्त व्यक्ति घर पर नहीं मिला तो उसके घर जाकर तोड़फोड़ कर महिलाओं से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गांव में संचालित प्रार्थिया सखी मेहेर की किराना दुकान को जलाकर नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : पति-पत्नी के नाम से उठाया लोन, फर्जी हस्ताक्षर लेकर की 1.20 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी फरार

प्रार्थी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध धारा 294, 506, 323, 427, 436, 452, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया। पतासाजी के दौरान घटना में संलिप्त गांव के ही पांच आरोपी हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर (39), सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर (30), गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर (27), दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर (38), शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर को पकड़ा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिससे आरोपी टूट गए। उन्होंने सखी मेहरे के साथ मारपीट व दुकान को जलाना स्वीकार किया।