28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM बघेल ने आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ, JEE- NEET की छात्रों फ्री में होगी पढ़ाई

CG Education : प्रदेश के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कराने के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:41 PM IST

CM बघेल ने आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ

CM बघेल ने आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ

रायपुर। CG Education : प्रदेश के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कराने के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे करेंगे। इस योजना में एक निजी इंस्टिट्यूट ने सीएसआर के तहत नि:शुल्क कोचिंग देने सहमति दी है। इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी होगा।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Chhattisgarh : सभा में पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बातें, अब कर्नाटक के लिए हुए रवाना, देखें video

योजना के तहत कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल नीट तथा प्री-इंजीनियरिंग आईआईटी की बेहतर रूप से तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले भरोसा यात्रा निकालकर कांग्रेस पहुंची जनता के बीच, सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : बस्तर में पीएम मोदी की बड़ी घोषणा को लेकर जनता ने सोशल मीडिया में जताई नाराजगी, कही ऐसी बातें...

सरकारी स्कूलों के बच्चों को ही मौका

स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में मेरिट के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड, शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा। विकासखंड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाना है। इसमें प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह कक्षाएं शाम 3 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होंगी।