लचर स्वच्छता सिस्टम के कारण ही पिछले साल हमारा शहर रैंकिंग में टॉप टेन से बाहर हो गया था, जिसकी रैंकिंग देश के स्मार्ट शहरों में 6 हुआ करती थी। यह जरूर है कि पिछली बार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अधूरे होने के कारण काफी नंबर कटे थे, (Chhattisgarh News) लेकिन इस बार इसमें अच्छा नंबर मिलने की उम्मीद है। क्योंकि खारुन नदी में गिरने वाले बड़े नालों की गंदगी रोकने के लिए भाठागांव, निमोरा और कारा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू हो गया है और चंदनीडीह में चालू करने की तैयारी है।