3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, तेलंगाना से लौटा था युवा मजदूर, रखा गया था क्वारेंटाइन सेंटर में

Covid-19: सरगुजा संभाग के ग्रीन जोन में शामिल बलरामपुर जिले में भी आखिर मिला कोरोना पॉजिटिव, अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल भर्ती कराया गया

2 min read
Google source verification
बलरामपुर जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, तेलंगाना से लौटा था युवा मजदूर, रखा गया है क्वारेंटाइन सेंटर में

Covid-19

राजपुर/बरियों. सरगुजा संभाग के ग्रीन जोन में शामिल बलरामपुर जिले में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। कोरोना पॉजिटिव युवा मजदूर 21 मजदूरों के साथ तेलंगाना से लौटा था। उसे बलरामपुर जिले के राजपुर-धौरपुर मार्ग स्थित बांटीडांड़ क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।

इनमें से 6 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। वहां से आई रिपोर्ट में एक मजदूर के कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) होने की पुष्टि हुई। इससे बलरामपुर जिले में भी हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमला क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचा और उसे कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।


सरगुजा संभाग के चार जिलों में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से सभी दूसरे राज्यों से आए लोग हैं। ताजा मामला बलरामपुर जिले के बांटीडांड़ स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का है।

13 मई को तेलंगाना से 22 मजदूर ट्रेन से बिलासपुर आए थे। इसके बाद सभी को बस से लाकर बलरामपुर जिले के राजपुर-धौरपुर के बीच स्थित बांटीडांड़ क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।

इनमें से 6 संदिग्ध मजदूरों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। वहां से शुक्रवार की दोपहर आई रिपोर्ट में एक मजदूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। मजदूर बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवाडीह का रहने वाला है।


कोविड अस्पताल अंबिकापुर में कराया गया भर्ती
एक मजदूर में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमला क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचा और यहां से विशेष एंबुलेंस से उसे कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। यहां पहले से 5 मरीज का उपचार चल रहा है।


सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 6
बलरामपुर में शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज को मिलाकर सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। इससे पूर्व कोरिया जिले से 1, सरगुजा जिले से 3 तथा सूरजपुर जिले से एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सबका इलाज कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है।

Story Loader