7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां बनते थे सिर्फ मृत्यु प्रमाण पत्र, वहीं सर्वर हैक कर बना डाले 41 जन्म प्रमाण पत्र

हैकर बलरामपुर अस्पताल की आईडी हैक कर बनाते रहे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, लखनऊ समेत कई जिलों के जारी हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र। मुकदमा दर्ज कर पुलिस हैकरों की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 Aug 2021, 7:40 PM IST

fake birth cirtificate

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा

बलरामपुर. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। बलरामपुर में अस्पताल की आईडी हैक कर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया। सबसे बड़ी बात ये कि जिस अस्पताल का सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) हैककर जालसाज जन्म प्रमाणपत्र जारी कर रहे थे वहां प्रसव की सुविधा ही नहीं है। इस मामले में अस्पताल के डायरेक्टर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस और साइबर सेल इसकी जांच में जुट गया है।


बलरामपुर अस्पताल की आईडी हैककर लखनऊ समेत कई जिलों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किये गए हैं। जांच में 41 जन्म प्रमाण बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट केन्द्र को भेज दी गई है। प्रमाण पत्रों को रद्द किये जाने की सिफारिश भी की गई है। हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. रविंद्र श्रीवास्तव के अनुसार अस्पताल में अक्टूबर 2015 से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे थे। इधर बीते एक महीने से संशोधन दिक्कतें आ रही थीं। दिल्ली के महारजिस्ट्रार को इसकी भनक लगने के बाद हर दूसरे दिन पोर्टल बंद किया जा रहा था। 16 अगस्त को आईडी बंद होनेे पर मृत्यु प्रमाण पत्र और संशोधन जब लोग असप्ताल पहुंचे तब इसका खुलासा हुआ।


इस बाबत बलरामपुर के वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हैकर की तलाश की जा रही है। आईपी एड्रेस का डिटेल आने के बाद पता चलेगा कि आर्ठडी कहां से इस्तेमाल की जा रही थी।