इसी दौरान ये हाथी अपने दल से भटक कर मुरका गांव में धान के खेत की तरफ आ गया था। अब हाथी की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने में वन विभाग की टीम जुट गई है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पीएम किए जाने के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया है। वन अमले को पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।