scriptहाथी ने पूर्व महिला सरपंच को कुचलकर मार डाला, बीन रही थी महुआ, 100 मीटर दूर तक ले गया था घसीटकर | Elephant attack: Elephant killed to crush former female sarpanch | Patrika News
बलरामपुर

हाथी ने पूर्व महिला सरपंच को कुचलकर मार डाला, बीन रही थी महुआ, 100 मीटर दूर तक ले गया था घसीटकर

Elephant attack: महुआ बीन रहे अन्य ग्रामीणों को पहले ही यह बात पता चल चुकी थी कि इस ओर भटक रहा है हाथी, वहीं इस बात से पूर्व महिला सरपंच थी अनजान

बलरामपुरApr 03, 2024 / 08:19 pm

rampravesh vishwakarma

former_sarpanch1.jpg
रामानुजगंज. Elephant attack: वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम चिनिया के शिवपुर जंगल में पूर्व महिला सरपंच जंगल में महुआ बीनने मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। वह महिला को सूंड में पकडक़र घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर ले गया था। क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मंगलवार की देर शाम 7.30 बजे ग्रामवासियों द्वारा खोजने दौरान मिल पाया। घटना की सूचना पर डीएफओ विवेकानंद झा उपवनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, रेंजर संतोष पांडे व वन अमला मौके पर पहुंचा। मृतका के परिजनों को वन विभाग द्वारा 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने भी मृतका के घर पहुंच कर घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की।

बलरामपुर जिले के ग्राम चिनिया निवासी पूर्व सरपंच कलावती देवी पति लक्ष्मण सिंह 65 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर महुआ बीनने गई थी। वहीं अन्य लोग भी महुआ बीनने गए थे। जब लोगों को पता चला कि इस रास्ते से हाथी गुजरा है तो सब वहां से धीरे-धीरे चले गए।
वहीं कलावती यह बात नहीं जान पाई व महुआ बीनती रही और वह हाथी की चपेट में आ गई। हाथी ने महुआ बीनने के स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर घसीटते हुए महिला को कुचल दिया।
पूर्व महिला सरपंच को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बीन रही थी महुआ, 100 मीटर दूर तक ले गया था घसीटकर
इससे उसकी मौत हो गई। महिला को महुआ बीनने के बाद दोपहर 3 बजे तक घर लौट जाना था। जब वह घर नहीं लौटी तो पति एवं अन्य लोग खोजने निकले, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

2 बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी समेत 3 की हालत गंभीर


झाडिय़ों में मिला शव
दोबारा शाम 6 बजे से फिर ग्रामीणों ने उसे खोजना शुरू किया तो लगभग 7.30 बजे उसका शव झाड़ी में मिला। इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को की गई। घटनास्थल पर डीएफओ विवेकानंद झा, उपवनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, रेंजर संतोष पांडे व वन अमला पहुंचा।
मृतका के परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि दी गई। दरअसल कन्हर नदी पार करके आसानी से झारखंड से हाथी छत्तीसगढ़ की ओर आ जाते हैं। वहीं यहां से पुन: झारखंड की ओर चले जाते हैं, ऐसे में पिछले बरसात से लगातार रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के चार सर्किलों में हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है।

Video: एक धर्म विशेष के युवकों ने कार से 2 नाबालिग छात्राओं का किया अपहरण, रांची से गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव की स्थिति


ग्राम चाकी में बाल-बाल बची महिला
ग्राम चाकी के प्राथमिक शाला स्कूल के पास अपने घर के बाहर महिला सोई हुई थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह ४ बजे हाथी ने अपने सूंड से महिला को लपेटना चाहा परंतु चादर फंस गया, इसी दौरान महिला मौके का फायदा उठाते हुए उठकर अपने घर में घुस गई। इससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

घर में अकेली रही नाबालिग भतीजी पर टूटा चाचा का कहर, किशोरी ने खाया जहर


‘मुनादी करा रहा वन अमला’
क्षेत्र में हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर संतोष पांडे ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से रोका जा रहा है। वहीं हमारा अमला हाथियों के विचरण पर नजर रखे हुए है।

Home / Balrampur / हाथी ने पूर्व महिला सरपंच को कुचलकर मार डाला, बीन रही थी महुआ, 100 मीटर दूर तक ले गया था घसीटकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो