बलरामपुर-रामानुजगंज जिला स्थित गौरलाटा की चोटी पर तिरंगा फहराते ही टीम ने अब तक 24 राज्यों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा लिया है। इसमें सातों पूर्वोत्तर राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।