16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति गुपचुप दाह-संस्कार के लिए पत्नी की सजा रहा था अर्थी, जब पता चला ये खौफनाक सच तो पहुंच गई पुलिस, फिर…

पत्नी की दाह-संस्कार की तैयारी कर रहे पति को पुलिस ने ले लिया हिरासत में, मायके वालों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Wife murder

रामानुजगंज. पति ने पत्नी को शराब ज्यादा पीने व खाना नहीं बनाने का को लेकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी के शव का गुपचुप तरीके से दाह-संस्कार करने अर्थी भी तैयार कर ली थी,

परंतु भनक लगते ही मौके पर एसडीओपी नितेश गौतम, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और पति को हिरासत में ले लिया। फिर उन्होंने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।


60 वर्षीय रामाशीष अपनी पत्नी 55 वर्षीय बसंती के साथ जेल के समीप स्थित एक फार्म हाउस में काम करता था। सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे राम आशीष ने पत्नी की अत्यधिक शराब पीने व खाना नहीं बनाने को लेकर डंडे से बेदम पिटाई कर दी।

इससे बसंती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह मंगलवार की सुबह शव का गुपचुप तरीके से दाह-संस्कार करने के लिए अर्थी तैयार कर रहा था। इसी बीच मृतिका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना दी।

इस पर रामानुजगंज एसडीओपी नितेश गौतम व थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह मौके पर पहुंचे और पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।