2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में खाना खाकर घर लौटे थे पति-पत्नी, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दोनों की हो गई मौत

Husband-Wife Death: रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे पति-पत्नी, रात में ही दोनों घर लौट गए और अगली दोपहर दोनों की मौत हो गई, पीएम रिपोर्ट (PM report) आने के बाद ही मृत्यु के कारण का चल पाएगा पता

2 min read
Google source verification
Husband-wife death after eat food

Husband-wife death

राजपुर. Husband-Wife Death: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बकसपुर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद दंपति की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल पति-पत्नी रात में ही शादी समारोह (Marriage Programme) से घर लौटे थे। यहां आने के बाद उनके पेट में दर्द उठने लगा। दर्द इतना असहनीय था कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरातू आमापारा निवासी 50 वर्षीय दिनेश अगरिया अपनी पत्नी 48 वर्षीय जामपति अगरिया के साथ 28 जून को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में ग्राम बकसपुर गया था। यहां दोनों ने कई व्यंजनों का आनंद उठाया।

खाना खाने के बाद दंपति रात में अपने घर पतरातू लौट गए थे। घर पहुंचने के बाद दंपति को शरीर और पेट में काफी दर्द होने लगा। परिजनों ने दंपति को 29 जून को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। लेकिन यहां इलाज के दौरान दोपहर 2 बजे उनकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें: इस प्लान में 5 हजार रुपए से भी कम इन्वेस्ट करने पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपए, कई लोग उठा रहे फायदा


पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट
पति-पत्नी की मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा राजपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दंपति के शवों को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपति की मौत (Husband-wife death) आखिर किस कारण से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें: देश के लिए कुछ कर गुजरने का अमूल्य अवसर है अग्निपथ योजना, देश का रक्षातंत्र भी होगा सशक्त

Story Loader