5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेताओं को खुश करने महिला बाल विकास विभाग ने 3 बार छपवाया सामूहिक कन्या विवाह का आमंत्रण कार्ड

Invitation card: मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह (Collective marriage) समारोह में आज होना है 50 जोड़ों का विवाह, संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महाराज हैं मुख्य अतिथि

2 min read
Google source verification
नेताओं को खुश करने महिला बाल विकास विभाग ने 3 बार छपवाया सामूहिक कन्या विवाह का आमंत्रण कार्ड

Printed card

राजपुर. मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत राजपुर विकासखंड के ग्राम कुंदीकला हाईस्कूल मैदान में 30 जनवरी को 50 जोड़ों का विवाह हो रहा है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

विभाग ने एक ही आयोजन के लिए 3 बार अलग-अलग आमंत्रण कार्ड (Invitation card) छपवा दिए। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। लोगों का कहना है कि कुछ नेताओं को खुश करने विभाग द्वारा ऐसा किया गया है।


महिला बाल विकास विभाग (Women and child development department) द्वारा सबसे पहले जो आमंत्रण पत्र वितरित किया गया था उसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अनिता बेक व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम, अनिता लालसाय मिंज, जनपद उपाध्यक्ष सरिता धर्मपाल जायसवाल,

नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, सभापति स्थाई महिला बाल विकास समिति अकीबुन जुलाहा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जनपद सदस्य राजेश्वर पैकरा, रॉयमुनी कौशिक, धनेश्वरी सांडिल्य, रेखा सांडिल्य ग्राम पंचायत सरपंच हरभरण सिंह का नाम शामिल किया गया है।


दूसरे कार्ड में ये नाम शामिल
वही दूसरे आमंत्रण पत्र में भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अनिता बेक व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम ,जनपद उपाध्यक्ष सरिता धर्मपाल जायसवाल,

सभापति स्थाई महिला बाल विकास समिति अकीबुन जुलाहा, जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता, राजेश्वर पैकरा, रॉयमुनी कौशिक, धनेश्वरी सांडिल्य, रेखा सांडिल्य ग्राम पंचायत सरपंच हरभरण सिंह शामिल हैं।


तीसरे कार्ड में 2 लोगों का जोड़ा नाम
तीसरे आमंत्रण पत्र में पुन: अनितालाल साय मिंज व जनपद सदस्य नीरज तिवारी का नाम जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अनिता बेक व विशिष्ट अतिथि, जनपद उपाध्यक्ष सरिता धर्मपाल जायसवाल,

जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम,अनीता लालसाय मिंज, सभापति स्थाई महिला बाल विकास समिति श्रीमती अकीबुन जुलाहा,जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता, नीरज तिवारी,राजेश्वर पैकरा, रॉयमुनी कौशिक, धनेश्वरी सांडिल्य, रेखा सांडिल्य ग्राम पंचायत सरपंच हरभरण सिंह शामिल हैं।


भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का हटाया नाम
इस पूरे घटनाक्रम को देखें तो महिला बाल विकास के द्वारा भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नाम को हटाते हुए और अनीता लालसाय मिंज के दूसरे कार्ड से नाम हटाकर तीसरे कार्ड में पुन: अनीता लालसाय मिंज व नीरज तिवारी के नाम जोड़ा गया है। ऐसे में विभाग द्वारा भाजपा को नाराज और कांग्रेस को खुश करने की कवायद की गई है।


तीसरा आमंत्रण पत्र ही फाइनल
तीसरा आमंत्रण पत्र ही फाइनल है। जैसे-जैसे राजनीति हुई, आमंत्रण पत्र में संशोधन होता गया। समारोह नगरीय क्षेत्र से बाहर हो रहा है। इसलिए स्थानीय अतिथि बनाए गए हैं।
जेआर प्रधान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग