1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलयुगी ममता का एक और घिनौना चेहरा सामने आया, नाले में मिली नवजात बच्ची की लाश

जामवंतपुर एवं तेतरडीह के बीच पड़ने वाले खुरी नाले में रविवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव एक छोले में मिला है। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नज़र जब वहां पड़ी तो उन्होंने कौतुहल वश छोले को खोल कर देखा तो चौंक गए।  

less than 1 minute read
Google source verification
कलयुगी ममता का एक और घिनौना चेहरा सामने आया, नाले में मिली नवजात बच्ची की लाश

कलयुगी ममता का एक और घिनौना चेहरा सामने आया, नाले में मिली नवजात बच्ची की लाश

बलरामपुर. ममता की महानता के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ऐसी मां भी दुनिया में हैं जो इस रिश्ते को शर्मशार कर रही है। कलयुगी मां और उसकी ममता की ऐसी ही दर्दनाक कहानी जिले रामानुजगंज में देखने को मिली। जहाँ एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को झोले में रखकर नाले में फेंक दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने वाली गाडी ने बच्चे को मारी टक्कर, तड़पता छोड़ हुए फरार

जानकारी के अनुसार, जामवंतपुर एवं तेतरडीह के बीच पड़ने वाले खुरी नाले में रविवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव एक छोले में मिला है। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नज़र जब वहां पड़ी तो उन्होंने कौतुहल वश छोले को खोल कर देखा तो चौंक गए। छोले में कपडे में लिपटी एक बच्ची का शव रखा हुआ था।

ग्रामीणों ने इसकी सुचना पररामानुजगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लड़की होने के कारण ही उसे उसकी मां ने नाले में फेंक दिया होगा। काफी देर तक वहां पर स्थानीय लोगों का हुजूम लगा रहा।

ये भी पढ़ें: रात को पत्नी के साथ कमरे में जिंदा गया पति, सुबह चादर चादर में लिपटी मिली लाश

Story Loader