
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने वाली गाडी ने बच्चे को मारी टक्कर, तड़पता छोड़ हुए फरार
मुंगेली. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ चलने वाले फॉलो वाहन ने एक 13 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे की मदद करने के बजाय असंवेदनशीलता दिखाते हुए फॉलो वाहन चालक ने गाडी रोक कर बच्चे की मदद करने के बजाय उसे वहीँ तड़पता छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार आज मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होंने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह वहां जाने वाले हैं। उनके काफिले के साथ चलने वाला फॉलो वाहन उन्हें लेने के जा रहा था। तभी मुंगेली-रायपुर रोड के पास उसने एक बच्चे को ठोकर मार दी और वहां से भाग गया ।
जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया । लोगों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया। जहाँ जांच के बाद पता चला की उसका एक पैर टूट गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीँ घटना से नाराज ग्रामीणों ने यातयात बाधित कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
Published on:
19 Jan 2020 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
