22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यूटीशियन को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और किडनैप कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता एक पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। एक दिन किसी को फ़ोन करते समय गलती से पीड़िता का फोन आरोपियों के पास चला गया। धीरे-धीरे उन्होंने उसे अपने झांसे में लिया और अच्छी सेलरी वाली नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़िता उनके झांसे में आ गयी।

less than 1 minute read
Google source verification
ब्यूटीशियन को नौकरी अच्छी दिलाने का झांसा दिया और किडनैप कर किया सामूहिक दुष्कर्म

ब्यूटीशियन को नौकरी अच्छी दिलाने का झांसा दिया और किडनैप कर किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वागत विहार इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम ललित यादव और संजय साहू बताया जा रहा है और उनके खिलाफ मुजगहन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

सूदखोरों ने 6 लाख के बदले में 50 लाख लिए और घर हड़पने का बनाने लगे दबाव, बेबस शिक्षक ने लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। एक दिन किसी को फ़ोन करते समय गलती से पीड़िता का फोन आरोपियों के पास चला गया। धीरे-धीरे उन्होंने उसे अपने झांसे में लिया और अच्छी सेलरी वाली नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़िता उनके झांसे में आ गयी।

उन्होंने उसे गुरूवार को रात साढ़े आठ बजे टेमरी इलाके में बुलाया और उसे वहां से कार में स्वागत विहार कालोनी ले गए। जहाँ उन्होंने उसे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मुजगहन थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: रात को पत्नी के साथ कमरे में जिंदा गया पति, सुबह चादर चादर में लिपटी मिली लाश

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग