24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीडबल्यूडी अफसरों के ऑर्डर भी हवा मे उड़ा रही टेलीकॉम कंपनी, मनमानी कर रही खुदाई

बिना अनुमति ही सड़क किनारे बिछा रहे केबल दो बार काम रोक चुके हैं पीडब्ल्यूडी के अफसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Feb 2018, 1:03 PM IST

Balrampur news

रामानुजगंज. रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग व लुरगी रामचंद्रपुर सनावल मार्ग पर निजी टेलीकॉम कंपनी का केबल सड़क से सटाकर जमीन में डाला जा रहा है।इसके लिए लोक निर्माण विभाग से न तो अनुमति ली गई और न ही लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे केबल डालने के एवज में सड़क मरम्मत हेतु राशि जमा की गई है।


इसकी जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। साथ ही थाने में मनमाने रुप से कार्य करने के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। गौरतलब है कि रामानुजगंज वाड्रफनगर मार्ग व लुरगी रामचंद्रपुर मार्ग पर निजी टेलीकॉम कंपनी का केबल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।

केबल बिछाने वाले पेटी कांट्रेक्टरों द्वारा मनमानी रुप से बिना वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के अनुमति के ही ये काम किया जा रहा है। इससे स्टेट हाइवे की डामरीकृत सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सड़क का साइड सोल्डर भी बर्बाद हो रहा है। जब लोक निर्माण विभाग को इसकी सूचना मिली तो कार्यपालन अभियंता निर्मल सिंह ठाकुर व एसडीओ राजीव वर्मा ने मौके पर दो बार पहुंचकर कार्य रूकवाया। मामले में विभाग द्वारा सड़क को नुकसान पहुंचाने के लिए दो बार थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है।


दुर्घटना का बन रहा कारण
पेटी कांट्रेक्टरों द्वारा सड़क के साइड सोल्डर को उखाड़कर केबल बिछाया जा रहा है। वहीं इसका मलबा सड़क पर पड़ा है, इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग व वन विभाग द्वारा काम रुकवाया गया तो ठेकेदार द्वारा चोरी-छिपे रात में काम कराया जा रहा है।

संबंधित कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों द्वारा बिना अनुमति के ही सड़क के साइड सोल्डर पर केबल बिछवाया जा रहा था। इससे सड़क के होने वाले नुकसान की मरम्मत के लिए निर्धारित राशि जमा करने को कहा गया था, लेकिन कंपनी ने राशि जमा नहीं की। मनमाने ढंग से काम कराने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने दो बार आवेदन दिया गया है।
राजीव वर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी