
Scorpio accident in Rajpur
राजपुर. एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब दुल्हन को विदा कर हंसी-खुशी घर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो रविवार की सुबह ड्राइवर की लापरवाही से कई राउंड मारते सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में मां व उसके मासूम बेटे 3 की दर्दनाक मौत हो गई। (Death in road accident)
जबकि वाहन में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मां ने अपने बेटे को सीने से चिपका रखा था। दोनों का शव एक साथ देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। (Painful accident)
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम बघिमा निवासी रीमा श्रीवास्तव पति चंदन श्रीवास्तव 25 वर्ष की भतीजी की शादी राजपुर के अग्रसेन भवन में शनिवार को थी।
शादी समारोह में शामिल होने रीमा अपने 4 वर्षीय पुत्र समर, 8 वर्षीय पुत्र चिराग के अलावा बिहार शरीफ निवासी ममता बेबी 35 वर्ष व उनकेपति प्रमोद सिन्हा, 6 वर्षीय प्रशांत लाल तथा 50 वर्षीय सिपाही लाल के साथ स्कॉर्पियो क्रमांक बीआर 21 पी-4121 में सवार होकर राजपुर गई थी।
शादी के बाद रविवार की सुबह दुल्हन को विदा किया गया। इसके बाद करीब 8.30 बजे सभी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। सभी के वाहन में बैठते ही चालक ने काफी तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाना शुरु कर दिया। चालक शराब के नशे में था।
इसी बीच राजपुर में ही तेज स्पीड के कारण स्कॉर्पियो फिल्मी स्टाइल में कई राउंड मारते हुए बजाज शो-रूम के बंद शटर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रीमा श्रीवास्तव व उसके मासूम बेटे 4 वर्षीय समर श्रीवास्तव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को निकाला बाहर
हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें अंबिकापुर के किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मां ने सीने से चिपका रखा था बेटे को
दुर्घटना के बाद जब लोगों ने मां-बेटे के शव को बाहर निकाला तो नजारा देख लोगों की आंखें नम हो गईं। मां ने अपने बेटे को सीने से लगा रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में 3 मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
बलरामपुर जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Balrampur Crime
Published on:
01 Dec 2019 04:32 pm

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
