कुसमी. सामरी पाठ थाना अंतर्गत ग्राम दात्रम में गुरुवार की देर रात एक युवक ने जाता (पत्थर की चक्की) से हमला पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी सो रही थी। पत्नी के सीने पर बैठा देख उसके ममेरे भाई ने उसे अलग किया। शुक्रवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सामरी पाठ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने हत्या (Wife murder) का जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसने तंत्र-मंत्र, नींद न आने व किसी के द्वारा उसकी हत्या करने का ख्याल आने की वजह से वारदात को अंजाम दिया।