बलरामपुर

Balrampur: युवाओं के लिए बंपर भर्ती, स्मार्ट मीटर इंस्टालर के साथ विभिन्न कंपनियों में रोजगार का सुनहरा अवसर, जाने पूरा डिटेल

Balrampur: स्मार्ट मीटर इंस्टालर सहित विभिन्न कंपनियों में युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करने के बाद सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ बलरामपुर सेवायोजन कार्यालय में कल एक दिवसीय रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

less than 1 minute read
विकास भवन बलरामपुर फोटो सोर्स पत्रिका

Balrampur: बलरामपुर जिले में कल यानी 30 मई को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां आ रही हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अब जिले में हर घर में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।

Balrampur: जिले में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तेज हो गई है। बिजली विभाग की पहल पर थर्ड पार्टी की ओर से स्मार्ट मीटर इंस्टालर के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए नहरिया स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय बलरामपुर में 30 मई को रोजगार मेला लगेगा। इसमें इलेक्ट्रानिक से प्रशिक्षण व डिप्लोमा लेने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है।

आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक इन कोर्स में डिप्लोमा करने वाले युवाओं को मिलेगा मौका

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय बलरामपुर परिसर में क्यूसेस वीविंग कम्पनी की ओर से रोजगार मेला लगाया जायेगा। यहां स्मार्ट मीटर इस्टालर और हेल्पर के 500 पदों पर भर्ती युवाओं का साक्षात्कार लिया जायेगा। इस दौरान आईटीआई इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल व्यवसायिक कोर्स में प्रशिक्षण और डिप्लोमा करने वाले युवाओं को अवसर दिया जायेगा।

18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच युवाओं को मिलेगा मौका

चयन के बाद 15 हजार से 18 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा। साथ में मेडिकल और पीएफ की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया की हाईस्कूल, इंटर, आई टी आई और डिपलोमा पास 18 से 30 साल उम्र के युवाओं को अवसर दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेज के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय बलरामपुर में सुबह 10 बजे रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।

Published on:
29 May 2025 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर