
राशन कार्ड की सांकेतिक फोटो
Balrampur News: बलरामपुर जिले में गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में ई केवाईसी प्रक्रिया के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर 7870 ऐसे लोगों के नाम चिन्हित किए गए हैं। इनमें अधिकांश मृतक तथा शादीशुदा बेटियां शामिल हैं। दरअसल ये बेटियां मायके और ससुराल दो जगह से लाभ ले रही थी। इनका नाम कार्डों से हटा दिया गया है।
Balrampur News: बलरामपुर जिले में पूर्ति विभाग राशन कार्डों का सत्यापन कर रहा है। सत्यापन के दौरान राशन कार्ड में तमाम ऐसे लोगों के नाम मिले हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं है। वही शादीशुदा बेटियों का नाम शामिल कर दिया गया है। यूनिट बनाने के चक्कर में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। अब ई केवाईसी प्रक्रिया में सरा सच सामने आ रहा है।
बलरामपुर जिले में 3,16,742 पात्र गृहस्थी व 36,671 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें 16,19,061 सदस्यों की ई केवाईसी होनी है। 18 मार्च तक 12,20,550 सदस्यों की ई केवाईसी हो चुकी है। जो लक्ष्य का 75.39 प्रतिशत है। ई केवाईसी प्रक्रिया में ही 7870 सदस्य ऐसे चिह्नित किए गए हैं। जिनकी या तो मौत हो चुकी है। या ऐसी बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। फिर भी परिवार वाले इन नाम के यूनिटों का राशन ले रहे थे।
बलरामपुर जिले में पूर्ति विभाग की तरफ से तत्काल 7870 यूनिटों काे निरस्त कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 31 मार्च तक ई केवाईसी प्रक्रिया चलेगी। अंतिम तिथि तक यदि किसी ने ई केवाईसी नहीं कराई तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
Published on:
20 Mar 2025 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
