1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चो ने पेंटिंग बनाकर धूमधाम से मनाया पृथ्वी दिवस, दिया ये संदेश

जिला मुख्यालय स्थित वात्सल्य प्ले एंड पब्लिक स्कूल मे पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:15 PM IST

balrampur

बलरामपुर. जिला मुख्यालय स्थित वात्सल्य प्ले एंड पब्लिक स्कूल मे पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पृथ्वी दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा धरती पर हो रहे अत्याचार को रोकने का उपाय, धरती हमारी माता है, पेड़ बचाओ, मृदा प्रदूषण, वायु प्रदूषण को रोकने संबधी शानदार नाटक का मंचन किया गया। स्कूल के शिक्षिका दिव्या ने पृथ्वी पर जल का विनाश, वायु प्रदूषण विकार, मृर्दा प्रदूषण के बारे में बच्चों को बताया। पृथ्वी दिवस पर स्कूल की ओर से एक कला प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने वसुधैव कुटुंब का नारा देते हुए कहा कि संपूर्ण पृथ्वी हमारी माता है हम इसके संरक्षक हैं। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा कश्यप, अखिलेश पांडे,संध्या गुप्ता, नंदिनी सिंह, तान्या, उत्कर्ष, अंशिका, युवराज, अभिषेक, अर्जित, कुमुद, उन्नति आदि बच्चे मौजूद रहे।

तो वहीं विश्व पृथ्वी दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलरामपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर बलरामपुर के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरुकता अभियान रैली रमनापार्क से निकल कर मेजर चौराहा के निकट अम्बेडकर पार्क का साफ सफाई करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को स्नान कराके माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर डॉ तुलसीश दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति है,हमें इसका प्रसार करने के लिए अपने आस पास के जगहों को स्वच्छ रखना होगा.इससे हम विभिन्न प्रकार की गंभीर बिमारियों से भी बच सकते हैं। डॉ रामानंद तिवारी ने कहा कि सफाई उतनी ही जरूरी है जितना शरीर के लिए भोजन और पानी। इस अवसर पर डॉ दिनेश तिवारी, जिला संगठन मंत्री सुमित मिश्र, राम तीर्थ , अजय मौर्य, मोहनीश पाठक, रमेश पाठक, पूनम यादव ,रागिनी सिंह, जिला संयोजक अजित ओझा, जितेंद्र, अनुज, अध्यापक राम देव उपाध्याय के साथ सैकडों विद्यार्थी परिषद, विद्यामंदिर व लघु माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं एव अध्यापक उपस्थित रहे।