29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

दोनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां बच्चों का इलाज जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 4 May 2016, 2:24 PM IST

lightening

lightening

बलरामपुर.कड़ी धूप व चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट बदली। सुहावने मौसम के बीच हल्की-हल्की बारिशो नें जमीं पर तरावट की। वहीं, मौसम की करवटों के बीच आकाशीय बिजली एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। घर के बाहर सो रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत और दो बच्चे झुलस गये। दोनों बच्चो को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया, जहां इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया।

घटना थाना महाराजगंज तराई के पंचपुरवा के ग्राम विजयीडीह का है। जहां घर के बाहर सुहावने मौसम के बीच सो रहे तीन बच्चों पर आकाशीय बिजली ने अपना कहर बरपाया। इसकी चपेट में आने से 9 वर्षीय खुशबू पुत्री अर्जुन की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य बच्चे तीन वर्षीय मोहित व सात वर्षीय बिंदू बुरी तरह झुलस गये।

दोनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां बच्चों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर बच्ची का शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।