27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंख-मुंह में पट्टी बांधकर मूकबधिर महिला के साथ की दरिन्दगी, इशारों में बताई आपबीती तो लोगों के खड़े हो गये रोंगटे

बलरामपुर में एक मूकबधिर महिला के साथ दरिन्दगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 12:37 PM IST

balrampur

आंख-मुंह में पट्टी बांधकर मूकबधिर महिला के साथ की दरिन्दगी, इशारों में बताई आपबीती तो लोगों के खड़े हो गये रोंगटे

बलरामपुुुर. बलरामपुर में एक मूकबधिर महिला के साथ दरिन्दगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 अगस्त को वह महिला रहस्यमय परिस्थितियों में अपने ससुराल से गायब हो गयी। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। 17 अगस्त को महिला नगर कोतवाली क्षेत्र में लावारिश हालत में एक परिचित को मिली। मिलने के बाद महिला ने जो आपबीती बताई वो रोंगटे खडे कर देने वाली थी।

कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के पतझी गांव के कमलेश के लड़की की शादी हर्रैया थानाक्षेत्र के बलवन्ता गांव निवासी अनिल पांडे के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि ससुराल वाले उसकी लड़की को बहुत प्रताड़ित किया करते थे जिसकी सूचना कई बार थाने पर दी गयी थी। 11 अगस्त को उसकी लड़की अपने ससुराल से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी। जब उसका पिता अपने लड़की के ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब पीड़िता के पिता ने हर्रैया थाने में लड़की के गायब होने की सूचना दी और उसकी हत्या किये जाने की आशंका भी जताई।

17 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ले में पीड़िता को उसके गांव के ही एक परिचित ने देखा और घर वालों को सूचान दी। पीड़िता ने बताया कि 11 अगस्त को उसके घर के पीछे से ही कई लोग उसकी आंख में पट्टी बांधकर किसी गाड़ी से उठा ले गये। उसे जंगल से सटे एक गांव मं रखा गया जहां उसके साथ बदनीयती भी किया गया। दो-तीन दिनों बाद पीड़िता को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। पीड़िता जंगल से भटकते हुये 17 अगस्त को किसी तरह नगर क्षेत्र में पहुंची और उसकी पहचान की गयी। 17 अगस्त से पीड़िता का पिता उसको न्याय दिलाने के लिये अधिकारियों के चक्कर काट रह है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के मामले में एक एफआईआर पहले हर्रैया थाने में दर्ज है। पीड़िता के पिता ने जो प्रार्थना पत्र दिया है उसमें कुछ अन्य बातों का भी जिक्र है जिसकी जांच विवेचना के दौरान की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग