
बलरामपुर. नगर में श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी बलरामपुर के द्वारा Ram Leela Maidan से Shri Ram Bharat Milap की भव्य Shobha Yatra निकाली गई। अयोध्या वापस लौटे श्रीराम की जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत व आरती की गई।
नगर के रामलीला मैदान से श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान जी एवं विभीषण, जामवंत, अंगद सहित राम जी की सेना की भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा लालजी मिश्रा के आवास पर पहुंचते ही श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की आरती, पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम की शोभायात्रा नगर के बड़े पुल, देवीदयाल तिराहा होते हुए गल्र्स इण्टर कालेज, चौक बाजार व मेजर चैराहा होते हुए राम लीला मैदान में पहुंची। जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत व आरती की।
दौड़कर राम के गले लग गए भरत
रामलीला मैदान, Ayodhya में शोभायात्रा पहुंचते ही 14 वर्षो से श्री राम की चरण पादुका रख प्रतीक्षा कर रहे छोटे भाई भरत ने उन्हें देखते ही दौड़कर गले लगा लिया और उनसे राजगद्दी संभालने का निवेदन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक गुरु वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
कलाकारों को किया सम्मानित
राज्याभिषेक के बाद Ram Leela Manchan में सहभागिता करने वाले कलाकारों को समिति के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव ने सभी को रामलीला के सफल आयोजन की बधाई दी। मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम चौहान ने राज्याभिषेक के बाद भगवान श्री राम व राम दरबार की आरती कर आर्शिवाद लिया।
रामलीला समिति के ये लोग रहे मौजूद
Ramlila के समापन पर समिति के मंत्री डा. तुलसीश दुबे, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील सोनी, समाजसेवी व वैद्य अजय मिश्रा, समिति के सदस्य विजय कश्यप, सुनील कसेरा, वेद प्रकाश, चंदन, पप्पू मोदनवाल तथा विहिप के नगर मंत्री अम्बरीश शुक्ला, सहमंत्री रजत प्रकाश पाण्डेय, बजरंग दल के संयोजक निशांत चैहान, डब्लू पाण्डेय, आजाद तिवारी, अमित कसेरा, अभिषेक, भानु तिवारी, राम प्यारे कश्यप, अभय कसेरा आदि सनातन धर्म प्रेमी बंधु उपस्थिति रहे।
Updated on:
03 Oct 2017 01:51 pm
Published on:
03 Oct 2017 08:13 am

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
