
बलरामपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य गैसडी में चार दिनो से स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य केन्द्र की साफ सफाई के दौरान पाये गये एक अजीब से जीव को देखने के उमड़ रही है। जी हां ये कोई प्राय: पाये जाने वाला आम जीव नहीं लग रहा है जिसके बारे में सब जानते हो। फिलहाल इस जीव के बारे वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर इस जन्तु के बारे में कि किस प्रकार का या जीव है पता लगाने में जुट गये हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैसडी के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर वीरेन्द्र आर्या ने बताया कि चार दिनो पूर्व स्वास्थ्य केन्द्र में बने ओटी की साफ सफाई चल रही थी कि एक कोने में अजीब तरह का एक जीव दिखाई पड़ा। यह जीव कोने में दुबक कर बैठा था। यह अजीब सा जीव न ही चल पा रहा है और न ही उड़ पा रहा है। इस जीव को पहले कभी देखा भी नहीं गया। जिस कारण इस अस्पताल में बने एक कमरे में सुरक्षित रख दिया गया है। यह जीव पूरी तरह मांसाहारी लग रहा हैं। क्योंकि यह जीव मीट के अलावा कुछ नहीं खा रहा है। अजीब से एलियन सा दिखने वाला इस जीव को देखने वालों की भीड़ लगतीं हैं। अास पड़ोस व स्थानीय लोगों में शुरू हुई चर्चाओं में कोई कहता है कि दूसरे ग्रह का है। तो कोई तरह-तरह की बाते कर रहा है। तेज सो सो से आवाज़ करने वाले इस जीव की आवाज रात्रि में दूर तक सुनने को मिलती है।जिससे लोग सुन कर डरने लगते है। मालूम हो कि इस तरह के जीव प्राणी का एक जोड़ा कुछ दिनो पूर्व आंध्र प्रदेश में मिला था। जो सोशल मीडिया के माध्यम से देखा गया था। वह खड़े होकर चल रहे थे। ऐसे मे पृथ्वी पर यह अजीब सा जन्तु प्राणी कहा से आया शोध का विषय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे तैनात डॉक्टर ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।
Published on:
14 Dec 2017 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
