13 अक्टूबर को गर्रैया थाना क्षेत्र के अतरपरी गांव में तेन्दुएं ने हमला कर एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। उसी रात रतनवा गांव में भी एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हर्रैया,ललिया,तुलसीपुर और जरवा थाना क्षेत्रो के लगभग सौ गाँवों में तेन्दुएं का आतंक है। खेतो की ओर ग्रामीण झुण्ड बनाकर निकल रहे है जबकि इन सीमावर्ती गांवों के बच्चे घरों में कैद हो चुके है। तेन्दुआ गांव में घुसकर बच्चो पर हमला न कर दे इसके लिये ग्रामीण रतजगा भी कर रहे है। जंगल से सटे रामडीह, कटकुइयां,अतरपरी, मोतीपुर कलां, मोतीपुर खुर्द, नवलडीह, दर्जिनियां, भदवा, गुगौलीकला समेत दर्जनों गांवों में तेन्दुएं की आमद-रफ्त से लोग खौफ के साये में जी रहे है।