
UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए रहेगी आरक्षित, अन्य पदों की सूची जल्द होगी जारी
बलरामपुर. बलरामपुर में क्षेत्र पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में एक ही परिवार से चार लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन चारों के अलग-अलग क्षेत्र पंचायतों से एक ही नामांकन पत्र जमा हुए हैं। एक ही नामांकन पत्र भरे जाने के कारण एक ही परिवार के चारों लोगों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
मामला पचपेड़वा विकासखंड का है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज कुमार तिवारी इसी विकासखंड के औरहवा प्रथम से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी तुषार बाला तिवारी सेमरहना द्वितीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई। इनके छोटे भाई सुरेंद्र कुमार तिवारी क्षेत्र पंचायत सेमरहना प्रथम और छोटे भाई राजीव कुमार क्षेत्र पंचायत आदमतारा प्रथम से सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन लोगों के खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। यही कारण रहा कि सभी का जीतना तय है।
इसी परिवार के समर्थन में क्षेत्र पंचायत लौकहवा से रेखा और कोहरगड्डी क्षेत्र पंचायत सीट से सुनील कुमार त्रिपाठी भी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा नेता मनोज कुमार तिवारी ने क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया और बताया कि यह क्षेत्र के लोगों का प्यार और स्नेह है कि उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र नहीं भरा। अपने ही परिवार के चार सदस्यों और दो समर्थकों के निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी पर अटकलें तेज हो गई है।
1. राजीव कुमार निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य आदम तारा
2. सुरेंद्र कुमार तिवारी निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य
3. सुनील कुमार त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम कोहर गड्डी कोडर
4. तुषार बाला तिवारी सेमरहना द्वितीय नवनिर्वाचित निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
5. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य औरहवा प्रथम
6. रेखा निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम लौकहवा
Published on:
20 Apr 2021 07:25 pm

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
