
सारे आरोप मिथ्या है, सभी विकास कार्य जारी है : डीएम
बलरामपुर. ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन परिसर में बुधवार से हड़ताल पर बैठ गए थे। दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी हड़ताल पर रहे। ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेगें।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी हम शांतिपूर्ण ढ़ग से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर लेकिन आने वाले दिनों में उग्र आन्दोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।
अधिकारियों का कहना कि जिस तरह से उनसे दबाव मेें कार्य लिया जा रहा है उसके दबाव में उनके कई साथियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बावजूद इसके उन्हे सम्मान जनक वेतन मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग बहुत अधिक नहीं बस जितना ग्रेड पे अन्य प्रदेशों में दिया जा रहा है उतना ही ग्रेड पे की मांग हम लोग मांग रहे है। ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारीयों ने बताया कि उनसे लगभग 36 विभागों का कार्य लिया जाता है और वह अपना काम पूर्ण निष्ठा से भी करते है। लेकिन शासन उनके सम्मान का तनिक भी ख्याल नही रख रहा। उन्होंने कहा कि यह हमारे मान सम्मान की लड़ाई है इसलिए आर पार की लडाई लड़ने के लिए हम लोग तैयार है।
सारे आरोप मिथ्या है सभी विकास कार्य जारी है- डीएम
ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उन लोगों के हड़ताल पर बैठ जाने से लगभग 36 विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे है। ओडीएफ चयनित गांव में शौचालय निर्माण को लेकर जिला प्रशासन शासन को गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर रहा है। जिसपर डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि सभी कार्य भलीभांति जारी है। सभी कार्या की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
हड़ताल को लेकर डीएम के तेवर सख्त
जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि यह मांगें शासन स्तर से पूरी होनी है। किसी भी भर्ती प्रक्रिया में क्या शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए या क्या नही यह तय करना शासन का काम है।
Published on:
07 Jun 2018 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
