
पड़ोसी ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, संदिग्ध अवस्था में घर में मिली
बांदा. कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव में एक 11 साल की लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने बताया कि पड़ोसी रिश्ते में चाचा लगता है और घर से जबरन ले गया। अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक लड़की अपने घर में नहीं दिखी उसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद पड़ोसी के घर से संदिग्ध अवस्था में लड़की आरोपी युवक के साथ मिली। परिजनों के पहुंचने के बाद लड़की ने परिजनों से आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बांदा भेजा गया।
Published on:
24 Feb 2021 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
