27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो किशोरियों से छेड़खानी, एक को अगवा कर किया बलात्कार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए चाहे जितनी कवायत कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 28 Sep 2018, 3:56 PM IST

A girl raped in banda crime

दो किशोरियों से छेड़खानी, एक को अगवा कर किया बलात्कार

बांदा. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए चाहे जितनी कवायत कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कानून व्यस्था के हालात क्या हैं उसकी बानगी बांदा में देखने को मिली। जहां देर रात चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइकों में सवार शोहदे ने 2 युवतियों को उठाकर ले जाने का प्रयास किया और विरोध करने पर युवतियों से मारपीट की। वहीं एक युवती को जबरन बाइक से उठा ले गए और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे छोड़कर लोग फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

इस क्षेत्र का है मामला

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं पुल का है जहां देर रात जहां दो युवतियां अपने घर जा रही थी। युवतियों का आरोप है कि तभी अचानक 2 बाइकों से आए बाइक सवार 4 शोहदों ने उन दोनों युवतियों को जबरन उठाकर ले जाने लगे। जब उन युवतियों ने इसका विरोध किया तो शोहदों ने युवतियों के साथ मारपीट की और एक को उठाकर जबरन ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। युवती जब शोहदों के चंगुल से छूटी तब कोतवाली पहुंची।

युवतियों को उठाने में 8 लोग थे शामिल

पीड़ित युवती की मानें तो इन युवतियों को उठाने में 8 लोग थे उनमें से एक व्यक्ति ने बलातकार किया जिसका नाम शनि ठाकुर है। वहीं पीड़ित युवतियों ने पुलिस के ऊपर भी आरोप लगया कि आरोपी शोहदे पुलिस के मुखविर है इसीलिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अपनी सहेली को उन शोहदों से छुड़ाने के लिए जब वह कालू कुआ चौकी पहुंची और पूरी घटना को चौकी इंचार्ज से बताने का प्रयास किया तो चौकी इंचार्ज का इन महिलाओं के साथ रवैया सही नहीं था।

चौकी इंचार्ज से ली गई जानकारी

जब चौकी इंचार्ज विजय सिंह से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने कहा मुझे अभी पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है। अभी कुछ महिलाएं इनकी चौकी में आई हैं जिन्होंने घटना बताई है। अभी पूरे मामले को पता करता हूं।