26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा
बांदा पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल की अस्थि कलश यात्रा, लोगों ने दी श्रद्धांजली
Play video

बांदा पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल की अस्थि कलश यात्रा, लोगों ने दी श्रद्धांजली

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज बुंदेलखंड के बांदा पहुंची।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Aug 2018, 11:42 AM IST

बांदा. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज बुंदेलखंड के बांदा पहुंची जहां बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा के सांसदो, स्थानीय विधायकों, पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली दी। लोगों को जैसे ही अस्थि कलश पहुंचने की जानकारी हुई लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और कलश यात्रा में पुष्प डालने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और लोगों ने अपने प्रधानमंत्री अटल जी की अस्थि कलश में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।

चित्रकूट के लिए निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा

आपको बता दें कि सुबह बांदा शहर से चित्रकूट के लिए कलश यात्रा निकलेगी जहां मंदाकिनी नदी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों का विसर्जन होना है। इसके अलावा अस्थि कलश यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पूरे इंतजाम कर रखे हैं जिस-२ तरफ से शहर में अस्थि कलश यात्रा निकलनी है वहां पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। इसके पहले आपको यह भी बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अस्थि कलश यात्रा फतेहपुर जिले से होते हुये बांदा पहुंची।

पूर्व प्राधानमंत्री को श्रद्धांजली दी गई

जिले की सीमा पर स्थानीय विधायको और बांदा-चित्रकूट के सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा व हमीरपुर- महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए और तिन्दवारी कस्बे से होते हुए पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा बांदा शहर मुख्यालय पहुंची जहां पर भारी संख्या में लोगों ने जगह-जगह पुष्प अर्पित कर अपने पूर्व प्राधानमंत्री को श्रद्धांजली दी।