Banda news: शादी वाले घर में अचानक चली गोली, जमीन पर गिरकर तड़पने लगी महिला, खुशियां काफुर
बता दे की महिला को गोली लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ी। वही घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रिफर कर दिया है।
आपको बता दे की जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नादादेव निवासी रमा पत्नी बाबू सिंह कल शाम को अपने घर में कुछ काम कर रही थी। तभी उनका भतीजा आशीष सिंह घर आ गया और अपनी पिस्टल खोलने लगा तभी अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली बुआ के पेट में जा लगी।
जिसकी वजह से लहूलुहान होकर गिर पड़ी,गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग आ गए। और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके कानपुर रिफर कर दिया है। वही मिली जानकारी के अनुसार कल उनके घर में शादी थी। बारात जसपुरा से रामपुर जा रही थी परिवार के सभी लोग शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे तभी ये हादसा हो गया।
वही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया की अभी मामले की जांच की जा रही है। और अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। कोई भी क्रिमिनल एक्टिविटी होगी तो उसके ऊपर संविधानिक कार्यवाही की जायेगी।
Published on:
16 May 2023 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
