
बांदा से भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल
उत्तर प्रदेश की बांदा सीट से भाजपा के सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सपा विधायक वीर सिंह सहित 18 लोगों को सोमवार को सजा सुनाई गई है। 15 लोगों को एक साल और 3 लोगों को तीन महीने की सजा हुई है।
सितंबर 2009 का है मामला
प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के समय सपा ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय आरके पटेल से सपा से सांसद थे। तब पुलिस पर पथराव, ट्रेन रोकने, बलवा करने में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ था।
उस वक्त सपा में थे ये सभी नेता
केस में 13 साल बाद सोमवार को फैसला आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने सांसद आरके सिंह पटेल, चित्रकूटधाम कर्वी के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, सपा के पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल, निर्भय सिंह गौतम, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भैयालाल यादव, गौरीशंकर मिश्रा, गुलाब खां, भोलानाथ खंगार, कुबेर पटेल, विनय प्रकाश, हरिगोपाल मिश्रा, कमल सिंह मौर्य, मनोज सिंह, रामगोपाल, राजेंद्र शुक्ला और महेंद्र गुलाटी को सजा सुनाई है।
Updated on:
21 Nov 2022 11:08 pm
Published on:
21 Nov 2022 11:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
