1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकेली लड़की देख घर में घुसा दरिंदा, रेप से पहले दी यातनाएं, परिजनों ने अधमरा होने तक पीटा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेली होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Anuj Singh

Dec 29, 2025

rape demo pic

UP crime : बांदा में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां युवक ने युवती को घर में अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया जब युवती ने इसका विरोध किया , तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

20 साल की युवती के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 20 वर्षीय युवती को घर में अकेला पाकर एक युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पड़ोस में गमी होने के कारण युवती के माता-पिता वहां गए हुए थे। युवती को अकेली जानकर पीछे की दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसके परिवार वाले पहुंचे, तो आरोपी उन पर भी हमलावर कर दिया। परिवार वालो ने पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि परिवार पड़ोस में कार्यक्रम के लिए गया और लड़की घर पर अकेली थी। लड़की को अकेली पाकर आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसके साथ मारपीट भी की।

आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओ में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिल्ला थाना के पुलिस अधिकारी SHO जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।