10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम लड़की और हिंदू दामाद, पिता ने दोनों उतारा मौत के घाट

घर वालों के खिलाफ जाकर गुलनाज ने बांदा के रमेश चंद्र से कोर्ट मैरिज किया था। 15 अक्टूबर को दामाद फिर बेटी को पिता और भाई ने मिलकर मार डाला।

less than 1 minute read
Google source verification

बांदा

image

Ayush Dubey

Oct 18, 2023

murder_news.jpg

आजमगढ़ में गला व्यापारी की गोली मारकर हत्या

ना लव जिहाद ना घर वापसी अपने इच्छा से गुलनाज ने बांदा के रमेश चंद्र से कोर्ट मैरिज किया था। दोनों हंसी-खुशी परिवार से दूर मुंबई में रह रहे थे। दोनों की खुशी गुलनाज के घर वालों को रास नहीं आई। पिता और भाई ने मिलकर दोनों दंपति को मौत के घाट उतार दिया। इस डबल मर्डर केस पूरे बांदा में सनसनी फैल गई है।

मुंबई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता और भाई से पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। दरअसल मुस्लिम पिता को हिंदू दामाद रास नहीं आ रहा था। उन्हें बाहर निकलने में शर्मिंदगी महसूस होती थी। पिता ने बताया 15 अक्टूबर को दामाद की हत्या की, और फिर उसके बाद रस्सी से गला घोटकर बेटी गुलनाज की भी जान ले ली।

यह भी पढ़ें:देवरिया के बाद महोबा में हुआ गोली कांड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया इलाका, 13 लोग घायल


गुलनाज की शिकायत से पिता को सता रहा था डर

15 अक्टूबर को दामाद की हत्या के बाद बेटी गुलजार लगातार अपने पति के बारे में पूछताछ कर रही थी। पिता को डर था कि कहीं पूछताछ में हम पकड़े न जाए। शिनाख्त न होने पर मुंबई पुलिस ने शव के फोटो को प्रकाशित करवाया था। शिनाख्त होने के बाद बांदा पुलिस से भी मुंबई पुलिस ने दूरभाष से बात की और यहां से उसके बारे में पता लगाया। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि करन के नहीं मिलने पर गुलनाज ने अपने परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर उन लोगों को गुलनाज के शिकायत किए जाने का डर लगा और भाई और पिता ने मिलकर गुलजार की भी जान ले ली।