23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान पर फैसले से पहले एक अौर काला हिरण का हुआ शिकार, मचा हड़कंप

सलमान खान पर फैसले से पहले एक अौर काला हिरण का हुआ शिकार, मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 7 Apr 2018, 7:17 PM IST

black buck

बांदा. काले हिरन की मौत के मामले में फिल्म स्टार सलमान खान को सजा सुनाए जाने के बाद यूपी के बांदा जिले के डीएम भी पूरी तरह एक्शन में आ गए है। दरअसल, बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव में सोमवार शाम घायल दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की मौत हो गयी थी। बावजूद इसके प्रशासन ने पूरे मामले को हल्के में लिया। अब डीएम ने मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने जिला वनाधिकारी को मामले की जांच कर रपट सौंपने को कहा है।

आपको बता दें कि रात करीब आठ बजे वयस्क काला हिरन जंगल में अपने झुंड से भटककर तिंदवारी थाना क्षेत्र के महेदू गांव आ गया। यहां आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया, हिरन देर तक इधर-उधर भागता रहा । कुत्तों ने कई बार उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और यूपी-100 पुलिस तथा मूंगुस गांव में स्थित वन विभाग की पौधशाला में वन दरोगा राम प्रसाद को फोन से सूचना दी।

वन दरोगा रात में ही अपने साथ वन रक्षक राजेंद्र कुमार को लेकर महेदू पहुंचे और लहूलुहान मरणासन्न हिरन को लाकर कुछ दूरी पर स्थित भिरौड़ा गांव में पशु बाड़े में छोड़ दिया। अगली सुबह वन कर्मी साइकिल के कैरियर पर बड़ी सींग वाले इस काले हिरन को लादकर तिंदवारी स्थित पशु चिकित्सालय लाए, तो यहां डाक्टरों ने हिरन को मृत घोषित कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वन दरोगा राम प्रसाद हिरन को मृत अवस्था में लाए थे, हिरन के गले के पास गहरा घाव था। एक पैर में फ्रैक्चर था। अत्यधिक खून बह जाने और तत्काल इलाज न मिलने से हिरन की मौत हो गई।

उधर वन दरोगा ने बताया कि सोमवार को रात आठ बजे चिल्ला थानाध्यक्ष ने उन्हें फोन पर हिरन के घायल होने की सूचना दी थी, वह तत्काल वन रक्षक के साथ महेदू पहुंच गए थे, उसको वह ला रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई, इसलिए रात में भरौड़ा गांव में रख दिया। मृत हिरन का पशु चिकित्सालय में शव का पोस्ट-मार्टम कराने के बाद मूंगुस गांव की पौधशाला में दफना दिया गया।

इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिरन हैं, इसमें कुछ काले हिरन भी हैं। ये वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं। इन हिरनों की संख्या घट भी रही है। इस मामले में जिलाधिकारी बांदा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।