25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के महीने भर बाद ही प्रेमी संग फुर्र हुई ‘डॉक्टर’ की दुल्हनिया, बांदा में मंचा हड़कंप

Banda Bride Flees with Lover : बांदा में शादी के महज एक महीने बाद ही एक दुल्हन अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ घर से जेवर व नकदी लेकर 'फिल्मी अंदाज' में फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

Symbolic image Generated by Gemini

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर दिया है। यहां एक पशु चिकित्सक (डॉक्टर) को शादी के महज एक महीने बाद ही गहरा सदमा लगा, जब उसकी नई-नवेली पत्नी घर में रखे जेवर और नकदी समेटकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

यह हैरान कर देने वाला मामला बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पशु चिकित्सक की शादी बीते 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद लगभग एक महीने तक सब कुछ सामान्य रहा और घर में खुशियों का माहौल था। डॉक्टर पति को जरा भी आभास नहीं था कि उसकी पत्नी किसी और के संपर्क में है और घर छोड़ने की योजना बना रही है।

फिल्मी अंदाज में आई कार और ले उड़ी दुल्हन

बीते रविवार को जब डॉक्टर किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी मध्य प्रदेश का रहने वाला रवि पटेल अपने दो दोस्तों, प्रांशू पटेल और रोहित पटेल के साथ एक कार से गांव पहुंचा। मौका पाकर डॉक्टर की पत्नी घर में रखे सारे गहने और नकदी लेकर प्रेमी रवि के साथ कार में सवार होकर रफूचक्कर हो गई।

जब डॉक्टर घर वापस लौटे और पत्नी को न पाकर खोजबीन शुरू की, तो उनके होश उड़ गए। घर से कीमती सामान भी गायब था। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में गुहार लगाई।

डेढ़ साल पुरानी प्रेम कहानी का खुलासा

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस प्रेम कहानी के पुराने तार निकलकर सामने आए हैं। कालिंजर थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपी रवि पटेल करीब डेढ़ साल पहले गाँव में एक शादी समारोह के दौरान युवती के संपर्क में आया था। तभी से दोनों के बीच गुपचुप तरीके से बातचीत होती थी। शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी के लगातार संपर्क में थी और अंततः उसने भागने का फैसला किया।

डॉक्टर पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि पटेल, प्रांशू और रोहित के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।