
Up Mansoon alert : यूपी के बांदा,महोबा में काले बादल के साथ धूप के आसार,जाने कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के बांदा,महोबा में आज सुबह से मौसम साफ रहेगा । और धूप निकलने की पूरी संभावनाएं है। वही देर शाम तक छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बादल गरजने की भी जानकारी मिल रही है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आज 16 जुलाई रविवार को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। आज रात को भी बारिश होने की अधिक संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली भी गिरने का भी खतरा बना हुआ है। खेत पर काम करने वाले किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आज बांदा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से धूप के साथ साथ बीच बीच में आसमान में बादल छाए रहेंगे। और बीच-बीच में तेज धूप निकलने की संभावना है।
वही महोबा के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की धूप।के साथ सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे।
बता दे की आज बांदा,महोबा में उमस लोगों को परेशान करेगी। रात को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ सकता है।
Published on:
16 Jul 2023 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
