
Banda News: पुलिस से गौवध तस्करों की हुई मुठभेड़,25-25 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार
आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली से सामने आया है। जहा पर कालूकुआं चौकी क्षेत्र के खंगार चौराहा के पास से गौवध मामलें में वांछित चल रहे 25-25 हजार के 02 ईनामिया अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि 01 अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस के द्वारा किये जा रहे है।
विगत कुछ दिनों पहले ग्राम पल्हरी में नहर किनारे एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस के द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी गई।
वही आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा अभियुक्तों के ऊपर फायरिंग की गई। दोनो तरफ से हुई फायरिंग में दोनों अभियुक्तो के पैर में गोली लग गयी। और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। और इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जहां पर गिरफ्तार अभियुक्तों का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुठभेड़ के दौरान प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 चापर एवं 01 बांका मौके से बरामद किया गया है ।
Published on:
31 May 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
