8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकेली महिला देख घर में घुस गए दबंग, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर…

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की घटना, महिला की हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
Google source verification
Dabang Mollestation

बांदा. जिले में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने जमीनी विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के नाजुक अंग पर भी लाठी से चोट पहुंचाई। हमले में महिला लहूलुहान हो गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने पीड़िता को चोट पहुंचाई है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते पड़ोस के ही दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसके साथ ही महिला के नाजुक अंग पर भी लाठी से हमला किया, जिसके चलते वो बुरी तरह घायल हो गयी। लहूलुहान चोटिल महिला को गंभीर अवस्था में बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता को अकेली देख घर में घुस गए दबंग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में पीड़ित महिला अकेले थी, तभी गांव के ही रहने वाले चार लोग महिला के घर में घुस गए। परिजनों का आरोप है कि दरवाजे की जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को मारना-पीटना शुरू कर दिया। महिला को मार डालने के उद्देश्य से दबंगों ने महिला के नाजुक अंग पर लाठी से हमला किया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

आरोपी पहले भी कर चुके हैं मारपीट
परिजनों ने बताया कि इसी विवाद के चलते बीते महीने भी इन्हीं दबंगों ने महिला से मारपीट की थी। लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत में नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

सीएमएस का बयान
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर चारू ने इस बात को स्वीकार किया कि महिला के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग तो हो रही है, लेकिन अभी अंदरूनी चोटें स्पष्ट नहीं हैं।