23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“गठबंधन फ्लॉप है…,” तीन राज्यों में जीत के बाद गरजे ब्रजेश पाठक, मोदी को लेकर कही बड़ी बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और यूपी के डिप्टी सीएम सीएम ब्रजेश पाठक बांदा पहुंचे। उन्होंने सरकारी कार्यक्षेत्र की सफलता पर ध्यान केंद्रित किया, साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बड़ी बात कही।

less than 1 minute read
Google source verification
Deputy CM Brajesh Pathak took a jibe at opposition after BJP victory three states

भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद पार्टी का जोश हाई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बांदा पहुंचे। उनके बांदा पहुचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बांदा पहुंचकर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामायण में शिरकत की।


विपक्ष पर कसा तंज
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “गठबंधन फ्लॉप है…ये केवल सत्ता के लोलुप लोगों का समूह है।”


प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कही ये बात
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास होगा। सर्व समाज का विकास होगा। गरीब लोगों के जीवन स्तर को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी ने जीता है। राज्यों में हुई जीत को लेकर कहा कि ये मोदी जी की गारंटी है। जिस पर जनता ने विश्वास जताया है।


स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
अपने दौरे के दौरान उन्होंने बांदा के स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मंडल में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। सभी अस्पतालों में चिकित्सक समय से बैठे इस को लेकर निर्देश भी दिया। बगैर कारण के रेफर करने पर कार्रवाई की बात भी उप मुख्यमंत्री ने कही।