मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के शव को सीधे विद्युत चीफ ऑफिस के सामने बांदा कानपुर रोड पर रख दिया और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवमोहन ही पूरे घर का भरण पोषण करता था और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उसकी जान चली गई परिजनों ने यह भी बताया कि जनवरी से लेकर अभी तक का बिजली विभाग ने किए गए काम का भुगतान भी नहीं किया। वहीं परिजनों ने कहा कि उन्हें दस लाख रुपए का मुआवजा, बेटे को नौकरी, साथ ही मृतक की पत्नी को पेंशन दी जाए।