7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत में 4 महिलाओं की मौत, 25 घायल

Banda Road Accident. बांदा में अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की सवारियों से भरे ट्रैक्टर से तेज भिड़त हो गई, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Accident

Accident

बांदा. Banda Road Accident. बांदा में अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की सवारियों से भरे ट्रैक्टर से तेज भिड़त हो गई, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई। ट्रैक्टर में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें से लगभग 25 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में लग गए तथा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां, उनका इलाज चल रहा है। मामला बाँदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे का है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी व अस्पताल पहुँचे गए।

ये भी पढ़ें- मेडिकल ऑक्सीजन मामले में अब आत्मनिर्भर हो रहा यूपी, प्रदेश भर में स्थापित हो रहे प्लांट

यह है मामला-

मंगलवार को बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर और करीब 35 सवारियों से भरे ट्रॉली की आमने-सामने भिड़त हो गईं। इससे ट्रैक्टर पलट गया और सभी लोग उसे नीचे दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बिसंडा स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने 4 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना-स्थल व बिसंडा स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे व घटना की जानकारी ली। सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों का अस्पताल में जमावड़ा भी लग गया। फ़िलहाल पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम को भेज दिया है और घटना की जाँच में जुट गयी है।

पुलिस का यह है कहना-

इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीछक महेन्द्र प्रताप चौहान ने बताया की एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सवारियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया जिसमें सवार 4 महिलाओं की मौत हो गयी है। बाकी घायलों को बिसंडा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल सहेवा गांव के रहने वाले हैं।