19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda news: दस दिन बाद बनने वाली थी दुल्हन, लड़की ने प्रेमी के साथ जहर खाकर दी जान

Banda news: लड़की की शादी की खबर सुनकर प्रेमी जोड़े ने सुसाइड करने के लिए जहर खा लिया। वहीं इस मामले में जहां लड़की की मौत हो गई, वहीं लड़का जिंदगी और मौत के बीच झुल रहा है।

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Neel Kamal

May 20, 2023

ggg_.jpg

उत्तर प्रदेश के बांदा से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की शादी 10 दिन बाद होने वाली थी। लेकिन लड़की को ये शादी मंजूर नहीं थी। क्योंकि लड़की पास में रहने वाले शादीशुदा लड़के से प्यार करती थी। लड़की की दोनों को मंजूर नहीं थी और दोनों ने शुक्रवार को जहर खा लिया। जहर खाने के बाद लड़की की तो मौत हो गई लेकिन लड़का बच गया और उसका इलाज चल रहा है।

31 मई को होने वाली थी शादी
बांदा के बदौसा थाना इलाके में रहने वाली लड़की की शादी 31 मई को होने वाली थी। लेकिन वह यह शादी इसलिए नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्यार करती थी। लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्हें अपने पसंद के लड़के से उसकी शादी तय कर दी। इससे लड़की और लड़का दोनों परेशान थे

चित्रकूट का रहने वाला है युवक
जानकारी के मूताबिक, चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना के एक गांव का रहने वाला युवक बांदा के बदौसा थाना इलाके में रेल विभाग में गेटमैन है। गेटमैन शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता भी है। गेटमैन का पड़ोस की रहने वाली लड़की से अफेयर हो गया था। 31 मई को लड़की की शादी की बात का पता लगते ही दोनों ने तय किया कि वे जिंदा रहे तो एक दूसरे के नहीं हो पाएंगे। दोनों ने सुसाइड करने का प्लान बनाया और जहर खा लिया।

लड़की की मौत लड़के की हालत गंभीर
शादी से पहले दोनों के इस तरह से जहर खाकर जान देने की खबर सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। दोनों को परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़की की मौत हो गई। वहीं, लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी है। प्रेमी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।