20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda news: शादी से पहले ही प्रेमी के साथ लड़की हुई रफूचक्कर

बांदा जनपद में एक लड़की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है। लड़की अपने साथ पैसे,गहने लेकर गई है.जानकारी के मुताबिक़ लड़की जिस लड़के के साथ गई है वो उसका चचेरा भाई ही है। इसकी पुष्टि पुलिस ने की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और लड़की की तलाश में पुलिस जूट गई है।  

less than 1 minute read
Google source verification

बांदा

image

Patrika Desk

Apr 01, 2023

Banda news: शादी से पहले ही प्रेमी के साथ लड़की हुई रफूचक्कर

Banda news: शादी से पहले ही प्रेमी के साथ लड़की हुई रफूचक्कर

शादी से पहले प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई लड़की

बता दे की उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक लड़की शादी के पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो कर निकल गई है। साथ ही वह अपने साथ पैसे और गहने लेकर गई है। वही पिता को जानकारी होने पर पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वही शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जूट गई है। बताया जा रहा है कि लड़की जिस लड़के के साथ गई है। वो उसका चचेरा भाई है।

मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है। की 23 मार्च को गांव का ही एक लड़का उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है.लड़की घर में शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये और जेवर भी साथ ले गई है।काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

2 मई को है लड़की की शादी

वही पीड़ित पिता ने बताया की इसी साल 2 मई को बेटी की शादी है। लड़के के घरवालों से पूछने पर वो कुछ जानकारी नहीं दे रहे। हमारे द्वारा लड़के के ऊपर एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है।और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इस पूरे प्रकरण में चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि एक लड़की लड़के के साथ लापता हुई है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनो का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।