
Banda News
Banda News: बांदा में एक घर में शादी समारोह चल रहा था, तभी बारात वाले दिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब दुल्हन के परिजनों को पता चला तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी की शादी उसी दूल्हे से कर उसे विदा किया। पिता ने दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तिंदवारी थाने के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की शादी 8 जून को थी। कन्नौज जिले से बारात आनी थी। उसी दौरान गांव का एक युवक दुल्हन को बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
शादी पर चुपके से प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन
दुल्हन के घर वाले बारातियों की अगवानी में लगे हुए थे और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच चुपके से दुल्हन का प्रेमी वहां पहुंचा और दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के कमरे में जब उसके घर वाले पहुंचे और दुल्हन वहां नहीं मिली तो लोग हैरान रह गए। दुल्हन के परिजन द्वारा घर और पास पड़ोस के साथ ही गांव में भी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
साली के साथ हुई जीजा की शादी
वहीं, बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके बाद दुल्हन के पिता ने उसी मंडप में दूल्हे के साथ अपनी छोटी बेटी की शादी करने का फैसला किया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे से बात की और छोटी के साथ शादी विवाद की रस्में अदा कराईं। शादी समारोह में बारात का स्वागत करने के बाद छोटी बेटी को विदा किया।
Published on:
10 Jun 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
