7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मामा के प्यार में मिला धोखा, गर्भवती कर किया शादी से इंकार

मामा के प्यार में मिला धोखा, गर्भवती कर किया शादी से इंकार

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Mar 30, 2018

BANDA

बांदा. वैसे तो मामा भांजी का रिश्ता रिश्तों की डोर में अहम मिसाल माना जाता है, लेकिन इन रिश्ते में अगर इश्क का भूत चढ़ जाए तो रिश्तों की अहमियत ही ख़त्म हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बांदा में सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने सगे मामा से प्यार में धोखा मिलने के बाद बांदा डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। लड़की की माने तो उसका अपने सगे मामा से प्रेम-प्रसंग था व मामा ने उससे शादी का वादा किया था जिसके चलते वो गर्भवती हो गयी है और मामा ने शादी से इंकार कर दिया है।

मामला बांदा मण्डल के हमीरपुर जिले के मौदहा कसबे का है जहां की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की मौदह में कई वर्षों से अपने नानी-नाना के घर रह रही है। ननिहाल में उसका अपने मामा से प्रेम-प्रसंग हो गया जिसपर मामा ने शादी करने का वादा किया था, इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गयी। जिसपर मामा ने शादी से इंकार कर दिया। इसी को लेकर आज पीड़ित लड़की अपने परिजनों के साथ बांदा आई। डीएआइजी से मिली व ज्ञापन देकर न्याय गुहार लगाई है।

पीड़ित लड़की ने कहा कि वो हमीरपुर के मौदह कसबे की निवासिनी है। मौदाह में ही उसका ननिहाल ह। बताया कि वो कई सालों से अपने ननिहाल में ही रहती आ रही है। बताया कि ननिहाल में उसका अपने माम से प्रसंग हो गया। जिसपर उन दोनों में साथ जीने मरने के वादे भी हो गए थे, साथ ही उसके मामा ने उससे शादी का वादा भी किया था।

बताया कि इसी दौरान वो गर्भवती हो गयी जब उसने इसकी जानकारी मामा को दी तो मामा ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिस बात को लेकर आज वो अपने परिवार वालो के साथ बांदा आई है व डीआईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वही दूसरी तरफ जब इस मामले के बारे में बांदा डीआईजी से जानकारी मांगी गयी तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।