26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की सबसे बदनाम जेल की कहानी, यहां कैदी को पत्नी से प्राइवेट रूम में मिलने की मिलती है सुविधा

यूपी की एक ऐसी जेल जहां पर सभी सिक्योरिटी फेल हो जाती है। सबसे हाई सिक्योरिटी होने के बाद भी जेलकर्मी गिफ्ट लेकर सारी सुविधाएं दिला देते हैं।

4 min read
Google source verification
The Story of Uttar Pradesh Jail Where MLA Abbas Ansari is Lodged

जेल में बंद सुभसपा विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी नखत अंसारी।

चित्रकूट जिला जेल साल 2018 में बनी। सबसे हाई सिक्योरिटी वाली जेल है। जेल का उद्घाटन हुआ। इसके बाद डकैत ददुआ और ठाकिया गैंग के राधे, गोटर, दीपक खड़क सिंह और गोप्पा जैसे डकैतों को बांदा जेल से यहां शिफ्ट किया गया।

अन्य जिलों से भी बड़े अपराधियों को भी यहां भेजा गया। जेल आधुनिक सिक्योरिटी से लैस है। शासन को उम्मीद थी कि सोंध नहीं लगेगी। इसके बाद भी मुख्तार की पैठ ने इसको धता बता दिया।

इस जेल के कर्मचारी और कैदी मिलकर सभी सिक्योरिटी को धता बता देते हैं। आधुनिक सिक्योरिटी से लैस होने वाला जेल में कैसे खेल होता इसे जानने के लिए आज से पहले आपको तीन साल पहले ले चलते हैं।

तीन साल पहले चित्रकूट जेल में हुई थी गैंगवार
आज से तीन साल पहले वह भी शुक्रवार का दिन था। जब जिला जेल में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी थी। तब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के दो शूटर गोलियों का निशाना बने थे। इस बार मुख्तार की बहू निखत बानो अंसारी इसी जेल में गिरफ्तार हुई।

जेल में मुख्तार के शूटर की हुई थी हत्या
14 मई 2021 की सुबह चित्रकूट जेल में गैंगवार और मुठभेड़ हुई थी। मुख्तार का शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने मुकीम काला और मेराजुद्दीन को जेल में गोलियों से भून दिया था। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में अंशुल दीक्षित भी मारा गया था। अंशुल दीक्षित और मेराजुद्दीन मुख्तार के शूटर थे।

अंशुल दीक्षित सीतापुर का रहने वाला था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी मुकीम काला दुर्दांता अपराधी था। मेराजुद्दीन वाराणसी का रहने वाला था। पहले मुन्ना बजरंगी का खास था। फिर मुख्तार से जुड़ गया था।

IMAGE CREDIT: चित्रकूट जेल में मुकीम काला को जेल में भून दिया था।

जेल में अब्बास अंसारी अपनी पत्नी के साथ नखत के साथ प्राइवेट कमरे में ‌ मिला
च‍ित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार की रात DM अ‌भिषेक आंनद और SP बृृदा शुक्ला ने छापेमारी की। जेल में बंद सुभसपा विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी नखत को कमरे में एक साथ पकड़ा। दोनों बिना किसी अनुमति के मिल रहे थे। पुलिस ने नखत को गिरफ्तार कर लिया।

बेटा अब्बास ही नहीं पिता मुख्तार से भी जेलकर्मियों की यारी चर्चा में रही
बेटा अब्बास ही नहीं पूर्वांचल माफिया और बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से जेलकर्मियों की यारी भी हमेशा चर्चा में रही है। पहली बार जब मुख्तार को लखनऊ से बांदा मंडल जेल में शिफ्ट किया गया था, उस समय जेलर रंजीत सिंह और डिप्टी जेलर ताड़केश्वर प्रताप सिंह की तैनाती थी। मुख्तार को यूपी से पंजाब भेजने में दोनों अधिकारियों की बड़ी भूमिका थी। इसकी पुष्टि होने पर दोनों अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई।

IMAGE CREDIT: अंशुल दीक्षित ने चित्रकूट जेल में दो कैदियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आवभगत में डिप्टी जेलर हुए थे निलंबित
मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दशहरी आम, खजूर, कीवी और स्पेशल खाना खिलाया जाता था। पकड़े जाने पर डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह और 4 बंदी रक्षकों पर गाज गिरी थी। पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन ने इन्हें डॉ. संपूर्णानंद कारगार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया था।

6 जून 2022 को DM ने जेल में मारा था छापा
6 जून 2022 की रात 9 बजे बज रहे थे। उस समय के DM अनुराग पटेल, SP अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ और CO सिटी राकेश कुमार सिंह ने बांदा जेल में छापा मारा था। अधिकारियों ने तन्हाई बैरक देखी तो वहां आम, खजूर और कीवी के साथ जेल में बाहर का खाना मिला।

IMAGE CREDIT: मेराजुद्दीन को चित्रकूट जेल में गोलियों से भून दिया था।

मुख्तार को पंजाब भेजने में नपे थे अफसर
पहली बार जब मुख्तार को लखनऊ से बांदा मंडल कारागार शिफ्ट किया गया था, उस वक्त जेलर रंजीत सिंह और डिप्टी जेलर ताड़केश्वर प्रताप सिंह की तैनाती थी। मुख्तार को यूपी से पंजाब भेजने में दोनों अधिकारियों की बड़ी भूमिका थी। इसकी पुष्टि होने पर दोनों अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई।

मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद था। वहां हत्या की आशंका जताई तो उसे 30 मार्च 2017 को बांदा मंडल जेल शिफ्ट किया गया। 21 जनवरी को 2019 को पंजाब पुलिस बांदा जेल पहुंची। यहां के तत्कालीन जेलर रंजीत सिंह और डिप्टी जेलर ताड़केश्वर प्रताप सिंह को बताया कि मुख्तार पर मोहाली के बिल्डर्स से 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। वहां की कोर्ट में पेशी होनी है।

इस पर बांदा कारगार के अधिकारियों ने बिना शासन और आलाधिकारियों को सूचना दिए मुख्तार को पंजाब पुलिस के साथ प्रोटेक्शन वारंट पर भेज दिया। पंजाब पुलिस ने मोहाली कोर्ट में मुख्तार की पेशी कराई, जहां से न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेजा गया। मामला सुर्खियों में आया तो प्रकरण की जांच हुई। जांच में जेलर रंजीत सिंह, डिप्टी जेलर ताड़केश्वर प्रताप सिंह व कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली। जेलर, डिप्टी जेलर के निलंबन के साथ संदिग्ध कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई।

IMAGE CREDIT: सुभसपा विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी नखत के साथ प्राइवेट रूम में मिल रहा था। डीएम ने छापा मारकर पकड़ लिया।