एडीएम बांदा राजेश कुमार ने बताया कि बांदा जिले की बबेरू तहसील के बड़ागांव में एक बड़ा कुआं है। जो फिलहाल सूख चुका है। इस कुएं पर ग्रामीणों के सहयोग से बैठने के लिए जगत बनवाई गई है। रविवार को इसी कुएं की जगत पर गांव निवासी 40 साल के अनिल पटेल, 21 साल के बाला वर्मा और 19 साल के संदीप वर्मा बैठे थे। इसी दौरान अनिल की एक चप्पल फिसलकर सूखे कुएं में जा गिरी। अनिल अपनी चप्पल निकालने के लिए कुएं में उतर गया। काफी देर तक अनिल के कुएं से बाहर नहीं आने पर संदीप और बाला भी कुएं में उतर गए।